फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tipper hit activa rider, death

टिप्पर ने 15 फुट घसीटा एक्टिवा सवार, जान गई

Wed, 08 Apr 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 08 Apr 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
tipper hit activa rider, death

गांव मौली बैदवान की ट्रैफिक लाइटों पर टिप्पर को ओवरटेक कर रहा एक्टिवा सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना खतरनाक था कि टिप्पर एक्टिवा सवार को करीब 15 फुट तक घसीटते ले गया।

विज्ञापन


बुरी तरह लहूलुहान फेज-11 निवासी खेमकरन (57) को सोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वह गांव मौली बैदवान में हार्डवेयर की दुकान करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ही टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर को एक्टिवा सवार खेमकरन सोहाना से एक्टिवा पर अपनी दुकान पर जा रहा था।

नगर निगम से आगे 200 फुट चौड़ी एयरपोर्ट रोड पर स्थित लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट होने पर सभी वाहन चालक रुके थे। एक्टिवा सवार टिप्पर की कंडक्टर साइड में खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही ग्रीन लाइट होने पर एक्टिवा सवार ने तेजी से मौली की तरफ कट मारने की कोशिश की। इसी बीच वह टिप्पर के कंडक्टर साइड के टायर के नीचे आ गया। टिप्पर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया।


पास में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस वाले तुरंत इकट्ठे हो गए। उन्होंने एक्टिवा सवार को उठाया, साथ ही वहां से गुजर रही एक कार से उसे तुरंत सोहाना स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed