{"_id":"e056fe084d2bf2b28c90c54f17b3c180","slug":"tiger-skins-business-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालों का कारोबार : पुलिस को एक और सफलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालों का कारोबार : पुलिस को एक और सफलता
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने जानवरों की खालों के काले कारोबार का खुलासा करने के बाद इस मामले में गांव जटीनिया (धरमपुर, हिमाचल प्रदेश) निवासी एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसके पास से भी तेंदुए की एक खाल बरामद हुई है। पुलिस इससे पहले फेज-सात निवासी अजीत पाल सिंह को गिरफ्तार कर उससे तेंदुए की एक खाल बरामद कर चुकी है। अजीत पाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने सबसे पहले अजीत पाल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद सीआईए ने सोमवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया था।
वे तीनों ही खालों के कारोबार में कमीशन एजेंट थे। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस गांव जटीनिया (धरमपुर) निवासी बाबू राम उर्फ देवी राम तक पहुंची।
38 वर्षीय बाबू राम खेतीबाड़ी करता है। बाबू राम की गिरफ्तारी के बाद उससे तेंदुए की एक खाल बरामद हुई है। बाबू राम को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बाबू राम ने पुलिस को बताया है कि यह खाल उसने एक नेपाली से ली थी। अब नेपाली की गिरफ्तारी के बाद इस काले कारोबार की अगली कड़ी का पता चलेगा। पुलिस का मानना है कि ये सभी लोग सिर्फ एजेंट हैं। ,तेंदुए के असली शिकारी रसूखदार लोग ही निकलेंगे।