{"_id":"5f6a27d18ebc3eded5524a37","slug":"tied-up-the-young-man-hands-and-turned-his-face-black-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हाथ बांधे और मुंह काला कर गांव में घुमाया, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक के हाथ बांधे और मुंह काला कर गांव में घुमाया, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो का फुटेज।
पंजाब के मुक्सर जिले के एक गांव में बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को लड़की के परिवार ने हाथ डंडे से बांधकर और मुंह काला कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने ही गांव की 10 वर्षीय बच्ची को लगातार तंग कर रहा था। बच्ची ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने युवक को पकड़ सबक सिखाने के लिए उसका मुंह काला कर हाथ कंधों पर एक लकड़ी से बांध दिए और उसे गांव में घुमाकर उसके साथ मारपीट भी की। वीडियो वायरल होने के कारण यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव की सरपंच के पति कुलवंत सिंह ने कहा कि युवक काफी समय से गांव की छोटी-छोटी बच्चियों पर गलत टिप्पणियां करता था। उसे कई बार ऐसा न करने को लेकर समझाया गया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब उन्हें पता चला कि गांव के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है और उसे गांव में मुंह काला कर घुमा रहे हैं तो तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस बारे में थाना प्रभारी हरजीत सिंह मान ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन