फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Throwing chemical on women, scorching head and mouth

लुधियाना: बरामदे में सो रही महिला पर फेंका केमिकल, सिर और मुंह झुलसा

Tue, 04 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 04 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Throwing chemical on women, scorching head and mouth
- फोटो : Demo Pic
अब्दुल्लापुर बस्ती स्थित फौैजी कालोनी में घर के बरामदे में सो रही महिला पर अज्ञात लोगों ने केमिकल से भरी बोतल फेंक दी। इससे महिला का सिर और मुंह बुरी तरह से झुलस गया। केमिकल के छींटे उसके साथ सो रही उसकी ननद के पर भी पडे़।
विज्ञापन


झुलसी महिला सुशीला को इलाज के लिए माडल टाऊन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना माडल टाऊन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को अभी तक की जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि केमिकल तेजाब था या फिर कुछ और। 
विज्ञापन


फौजी कालोनी की सुनीता ने बताया कि वह अपनी भाभी सुशीला के साथ रविवार की रात बरामदे में सो रही थी। तड़के करीब 3 से 4 के बीच एक बोतल उसकी भाभी सुशीला के सिर पर आकर लगी। उसकी नींद खुली, बोतल में से कोई केमिकल था, जो उसके हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गिरा। इससे उसे जलन महसूस होने लगी। वहीं, उसकी भाभी सुशीला के सिर से खून निकलने लगा। उसकी भाभी का सिर और मुंह गंभीर रूप से झुलस गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शोर मचा कर बाकी परिवार वालों को उठाया। उसके बाद भाभी सुशीला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सुनीता का कहना है कि उनकी किसी के साथ भी कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए ऐसी हरकत किसने की, उन्हें नहीं पता।


उधर, एसएचओ सुरिंदर कमल का कहना है कि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर केमिकल कौन सा है। शुरूआती जांच में पता चला कि है कि पहले भी उनके घर में किसी ने अंडे फेंके थे और सके बाद किसी ने गंदगी से भरा लिफाफा फेंका था। फिलहाल जांच की जा रही है। अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया र्है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed