फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths died due to drug addiction in Punjab

Punjab News: पंजाब में नशे से तीन युवकों की मौत, जालंधर में घर में मिली लाश, बठिंडा और जालंधर में दो की गई

Sun, 03 Dec 2023 11:27 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज, पटियाला/जालंधर/बठिंडा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज, पटियाला/जालंधर/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

जालंधर में शहीद बाबा दीप सिंह नगर में 20 वर्षीय युवक की नशे का टीका लगाने से मौत हो गई। आसपास के लोगों को घर से बदबू आई। इसके बाद घर पर लगा ताला तोड़कर देखा तो युवक की सड़ी-गली लाश मिली।

विज्ञापन
Three youths died due to drug addiction in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब में नशे की ओवरडोज से तीन युवकों की जान चली गई। ये मौतें पटियाला, जालंधर और बठिंडा जिले में हुई हैं। पटियाला के समाना के नजदीकी गांव कादराबाद में नशे की ओवरडोज से 25 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने मोबाइल बेचकर नशा खरीदा था। मृतक की पहचान मोहम्मद आसिम के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक के पिता हीरा लाल ने बताया कि उनका बेटा नशे की लत का शिकार था। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वह विदेश जाने की तैयारी में था। हाल ही में नशा छुड़ाओ केंद्र से उसका इलाज भी कराया था। 

विज्ञापन


वहां से वापसी के बाद वह छिप-छिप कर नशे की गोलियों का सेवन करने लगा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने अपने मोबाइल को बेच दिया और फिर मिले पैसों से नशा कर लिया। ज्यादा मात्रा में नशा लेने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

बठिंडा में चिटटे से युवक की मौत

बठिंडा जिले के सदर थाना अंतर्गत बीड तलाब बस्ती नंबर दो के एक युवक की चिटटे से शनिवार को मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई कारवाई नहीं करवाई और कुछ समय बाद ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। बीड तलाब के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि बस्ती नंबर दो का एक युवक चिटटे का आदी था। उसने बताया कि उक्त युवक की शनिवार को चिटटे से मौत हो गई। विजय के अनुसार मृतक युवक के परिजनों ने कोई भी पुलिस कारवाई करवाने से इंकार कर दिया और शनिवार को ही मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में नशे का टीका लगाने से युवक की मौत

उधर, जालंधर में शहीद बाबा दीप सिंह नगर में 20 वर्षीय युवक की नशे का टीका लगाने से मौत हो गई। आसपास के लोगों को घर से बदबू आई। इसके बाद घर पर लगा ताला तोड़कर देखा तो युवक की सड़ी-गली लाश मिली। हालांकि परिजनों ने युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया है लेकिन युवक नशे का टीका लगाने का आदी था और स्थानीय आप नेता का रिश्तेदार था।



मृतक की पहचान मनु लुभाना निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। मनु की मां अलग किराये के मकान में रहती है। कुछ समय से वह अपने परिवार से अलग ही रह रही है। इसी दुख के चलते मनु के पिता निर्मल सिंह की छह माह पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बदबू आने पर घर का ताला तोड़कर देखा तो मनु का शव पड़ा था। शव के आसपास कोल्ड ड्रिंक व जूस की खाली बोतलें पड़ी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed