फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three youths beaten up pregnant woman in a village of Firozpur

शर्मनाकः तीन युवकों ने गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटा, साढ़े पांच माह का गर्भ गिरा

Thu, 16 Jan 2020 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three youths beaten up pregnant woman in a village of Firozpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर के थाना मक्खू के अंतर्गत गांव पीर मोहम्मद में अपने भाई-भाभी के साथ सैर कर रही युवती को तीन आरोपियों ने लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस कारण पीड़िता का पांच माह का गर्भ गिर गया। पीड़िता की नाजुक हालत देख उसे जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला (19) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने मायके आई हुई थी। रात के समय अपने भाई-भाभी के साथ गांव में सैर कर रही थी। वहीं पर आरोपी गुरभिंदर सिंह, अमनदीप सिंह व लवजीत सिंह खड़े थे। उक्त तीनों आरोपियों ने उसके भाई से मजाक कर खिल्ली उड़ाई। ये बात पीड़ित महिला को अच्छी नहीं लगी और उसने आरोपियों से इस बात का विरोध किया। 
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला के पेट पर आरोपियों ने लात घूसों से वार किया। इससे महिला की कोख में पल रहे साढ़े पांच माह का गर्भ गिर गया और उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरभिंदर सिंह, अमनदीप सिंह और लवजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई जोगराज सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed