फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three terrorist arrested from jammu

धमाकों की योजना बना रहे 3 आतंकी काबू

Tue, 05 Aug 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 05 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
three terrorist arrested from jammu

पंजाब में धमाकों की योजना बना रहे तीन आतंकियों को जालंधर पुलिस ने जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। इनका संबंध खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से है। तीनों आतंकवादियों को बम विस्फोट के लिए यूके और स्पेन से धन उपलब्ध करवाया गया था।

विज्ञापन


आईजी जोनल निर्मल सिंह ढिल्लों और एसएसपी नरिंदर भार्गव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू निवासी तीन आतंकवादी पंजाब में धमाकों की योजना तैयार कर रहे हैं। इसके बाद भोगपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और पंजाब पुलिस की टीम को जम्मू भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने वहां से हरप्रीत सिंह उर्फ हरमीत सिंह उर्फ पिंटू पुत्र अमर सिंह निवासी वार्ड नंबर एक सिबल कैंप जम्मू, कर्मजीत सिंह पम्मा निवासी गोबिंदपुरी और सरवण सिंह शब्बा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आतंकवादी पंजाब में विस्फोट की योजना बना रहे थे। उनको पाकिस्तान में बैठा खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का रंजीत सिंह नीटा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का हरमिंदर मिंटू कंट्रोल कर रहा था। गिरफ्तार पिंटू 1997 में पाकिस्तान गया था। वहां उसने ट्रेनिंग ली थी।


वहीं पर वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और जिंदाबाद फोर्स के संपर्क में आया। पम्मा इसी साल जनवरी में 90 दिन के वीजा पर थाईलैंड गया और वहां से जाली दस्तावेज का का इस्तेमाल कर पाकिस्तान पहुंच गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तीनों आतंकवादियों को बम धमाकों के लिए स्पेन, यूके से फंड हवाला के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed