फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three rapes in chandigarh

कंपा डालेंगी चंडीगढ़ में रेप की 3 वारदातें

Sun, 21 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
three rapes in chandigarh

चंडीगढ़ पुलिस ने दो नाबालिग और एक महिला के साथ रेप के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए है। पहली घटना सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में हुई। जहां पर एक महिला ने पति के चाचा पर रेप का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पति से अलग मौलीजागरा में रहती है। उसका पति से विवाद चल रहा है। वीरवार को पति का चाचा उसके घर आया और उसने जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर उसे सेक्टर-45 के होटल में ले गया।
विज्ञापन


वहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया और उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद महिला घर लौटी और पुलिस में शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने किशोरी को बनाया शिकार

three rapes in chandigarh

पुलिस के अनुसार, बच्चों की कस्टडी को लेकर पति और पत्नी का विवाद निपटाने का जिम्मा चाचा ने ले रखा है। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला दर्ज किया है। पहली घटना को 24 वर्षीय अजीत कुमार ने अंजाम दिया। आरोपी नाबालिग के पड़ोस में रहता है।

शुक्रवार को 14 वर्षीय नाबालिग घर में अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। नाबालिग को घर में अकेला पाकर आरोपी अजीत कुमार ने उसके साथ रेप किया। माता-पिता के घर पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक सामाजिक संस्था ने इसी थाने में दो नाबालिगों के खिलाफ शिकायत दी है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed