फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three rape incidents at haryana

हरियाणा में रेप की 3 दिल दहलाने वाली वारदातें

Tue, 27 Jan 2015 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 27 Jan 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
three rape incidents at haryana

पहला मामला रोहतक के विजय नगर में सामने आया। यहां विजय नगर में मकान दिखाने के बहाने एक व्यक्ति ने दलित विधवा के साथ दुराचार कर दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


झज्जर जिला निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को रोहतक के विजय नगर में कमरा तलाशने आई। वहां डीघल निवासी गुलाब सिंह उसे कमरा दिखाने के लिए मकान के भीतर ले गया।
विज्ञापन


गुलाब सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में वह थाना शिवाजी कॉलोनी पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जानकारी हासिल कर गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंधक बनाकर दो माह तक दुराचार

three rape incidents at haryana

दूसरा मामला सामने आया यमुनानगर में। यहां फर्कपुर थाना क्षेत्र से दो माह पहले लापता लड़की जब बरामद हुई तो उसने ये कहकर चौंका दिया कि दो महीने तक उसे बंधक बनाकर बलात्कार किया गया है। मेडीकल जांच में दुराचार की पुष्टि हो गई है।

जानकारी के अनुसार 16 अक्तूबर, 2014 को एक कॉलोनी से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उस समय उसके पिता ने थाने में शिकायत देकर अज्ञात पर अगवा करने का आरोप लगाया था।

शुक्रवार देर शाम लड़की अपने घर पहुंच गई। उसके परिजनों ने जब उससे पूछा तो लड़की ने बताया कि एक युवक उसे अगवा कर उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद करके रखा और उसके साथ दो माह तक दुराचार किया। दो दिन पहले वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर यमुनानगर पहुंची।

गांधी नगर चौकी प्रभारी एएसआई पृथ्वी सिंह ने कहा कि नाबालिग को अगवा करने का मामला पहले ही दर्ज है अब उसमें साजिश के तहत कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने, एससीएसटी व पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं को जोड़ कर लिया गया है।

होटल में ले जाकर छात्रा से दुराचार

three rape incidents at haryana

तीसरा मामला भी यमुनानगर में सामने आया। यहां जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में बारहवीं कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा कर एक होटल में ले जाकर दुराचार किया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।

17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को सुबह स्कूल जाते समय कॉलोनी के युवक ने कहा कि वह बाइक पर उसे स्कूल छोड़ देगा। वह आरोपी की बातों में आ गई मगर आरोपी उसे स्कूल छोड़ने के बजाय शादी का झांसा देकर जगाधरी के एक होटल में ले गया, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।

उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसे तुरंत पुलिस थाने लेकर पहुंचे जहां पर पुलिस ने लड़की के बयान लिए और मेडिकल जांच करवाई। देर शाम पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार चल रहा था। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कौर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed