{"_id":"5b92aff7867a557ebc193c7e","slug":"three-rape-case-ragistered-in-jind-and-yamunanagar-same-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शर्मसारः एक दिन में तीन रेप की घटनाएं, अश्लील फोटो खींच नाबालिग से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा शर्मसारः एक दिन में तीन रेप की घटनाएं, अश्लील फोटो खींच नाबालिग से किया रेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन में रेप की तीन वारदातों से पूरा हरियाणा दहल गया। तीनों ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अकेले जींद में ही दो वारदातों को अंजाम दिया गया। पहला मामला युवती को बंधक बनाकर रेप करने का है। जींद में एक युवती को एक युवक ने घर में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया।
महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हिसार जिले के गांव खोली निवासी बलवंत का उनके घर आना-जाना था। वह उनका दूर का रिश्तेदार है।
20 जुलाई को जब घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे तो बलवंत जबरदस्ती उनके घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर बंधक बना लिया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। जब उसने शोर मचाना चाहा तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। युवती ने जब यह बात अपने परिजनों को बताने की कही तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद युवती डर के मारे चुप रही। बाद में फिर युवक उसे तंग करने लगा। इसके बाद युवती ने तंग आकर परिजनों को बात बता दी। महिला थाना पुलिस ने बलवंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेश देवी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

दो लड़कियों के खींचे अश्लील फोटो, एक को ब्लैकमेल करके किया रेप
demo pic
- फोटो : डेमो
वहीं जींद में हुए एक अन्य मामले में एक कॉलोनी की दो युवतियों के दो युवकों ने अश्लील फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल किया। इनमें से एक युवक ने एक नाबालिग को पानीपत ले जाकर उसके साथ रेप किया। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके पानीपत पुलिस को भेज दी है। अब पानीपत पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़कियों के पिता ने बताया कि दो अज्ञात युवक घर में घुसकर उसकी 18 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय भतीजी की अश्लील फोटो खींच ली।
दोनों युवकों ने उनकी दोनों बेटियों को ब्लैकमेल किया। इसके बाद एक युवक ने लड़की को धमकाकर पानीपत ले गया और दो दिन तक उसके साथ रेप किया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने कहा कि मामला पानीपत का होने के कारण जींद में जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद पानीपत पुलिस को भेज दिया गया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पानीपत पुलिस करेगी।

बातचीत के बहाने महिला को बुलाया घर, युवक ने किया दुष्कर्म
सांकेतिक तस्वीर
यमुनानगर की एक कॉलोनी में एक युवती ने अपनी परिचित महिला को फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान उसके भाई ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवक ने साजिश के तहत उससे रेप किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
35 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी एक महिला के साथ जान पहचान है। तीन सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे उसने उसे फोन कर कुछ बात करने के लिए अपने घर बुलाया। वह उसके कहने पर उनके घर चली गई। इस दौरान वहां पर उसका भाई भी मौजूद था। आरोपियों ने उसे चाय व बिस्कुट दिए। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई कुसुम बाला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।