{"_id":"5b6855f74f1c1bb35d8b790b","slug":"three-policemen-dismissed-caught-with-intoxication-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ही कर रहे थे नशे की सप्लाई, इस तरह आए गिरफ्त में...तीन बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी ही कर रहे थे नशे की सप्लाई, इस तरह आए गिरफ्त में...तीन बर्खास्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के जिले के तीन पुलिस मुलाजिमों के ड्रग पैडलरों से संबंध पाए गए हैं। इन तीनों मुलाजिमों को काफी मात्रा में नशे के साथ पकड़ा गया है और विभागीय जांच के बाद इन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। एक पुलिस मुलाजिम को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पाते हुए नौकरी से बर्खास्त किया गया है। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पीसीआर पटियाला में तैनात हेडकांस्टेबल रणजीत सिंह 20 किलो भुक्की के साथ काबू किया गया। पुलिस लाइन पटियाला में तैनात कांस्टेबल सोमनाथ को दो किलो 10 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लाइन पटियाला में ही तैनात कांस्टेबल जगविंदर सिंह को 15 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक के साथ काबू किया गया।
एसपी सिटी केसर सिंह ने माना कि इन तीनों पुलिस मुलाजिमों के ड्रग पैडलरों से संबंध थे। काफी समय से तीनों पुलिस मुलाजिम नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपी आगे नशे की सप्लाई कहां करते थे, इस बारे में फिलहाल जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि तीन पुलिस मुलाजिमों को विभागीय पड़ताल में नशे का कारोबार करने का आरोपी पाया गया है। जिसके बाद तीनों को सोमवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं सहायक थानेदार (लोकल रैंक) बलविंदर सिंह को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के केस में पकड़ा गया है। उसे भी विभागीय जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।