{"_id":"5bbcbfcf867a5528442e6fe7","slug":"three-people-of-same-family-died-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दरवाजा खोला, तो उड़ गए होश, घर में मृत मिली पत्नी और दो बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने दरवाजा खोला, तो उड़ गए होश, घर में मृत मिली पत्नी और दो बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट में फिरोजपुर रोड स्थित सुंदर नगर में मंगलवार सुबह एक घर में महिला और उसके दो बच्चे संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान पूजा (27) पत्नी धरमिंदर कुमार, उसकी बेटी शहनम (7) और बेटे मानिक (5) के रूप में हुई। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पावरकॉम में ठेके पर कार्यरत इलेक्ट्रिशियन धरमिंदर सिंह पत्नी और दो बच्चों के साथ सुंदर नगर में रहता था। धरमिंदर के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे वह किसी काम से घर से निकल गया था। जब पौने नौ बजे घर लौटा तो उसकी पत्नी और दोनों बच्चे बेड पर बेसुध पड़े थे। उसने पड़ोसियों की मदद से तीनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि एक दिन पहले उसकी गैरहाजिरी में एक व्यक्ति उनके घर पर आया था और उसकी पत्नी को धमकी देकर गया था। उसने आशंका जताई कि यह वारदात उसी व्यक्ति ने अंजाम दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है जिसके चलते अभी धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। सूत्रों का दावा है कि धरमिंदर कुमार का कुछ लोगों के साथ लेन देन का विवाद चल रहा है जिसके संबंध में कुछ लोगों ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी हुई थी। एसएसपी राजबचन सिंह ने कहा कि पुलिस की तरफ से मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन