फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three people died in siwani village of bhiwani due to electric shock

सिवानीः बिजली का तार टूटकर गिरा, 3 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चा भी

Sun, 18 Sep 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 18 Sep 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
three people died in siwani village of bhiwani due to electric shock
भिवानी के गांव सिवानी में करंट लगने से तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के भिवानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज सवेरे बिजली का तार टूटकर गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


हादसा सिवानी गांव में हुआ। एक साथ तीन मौतों में गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों में बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा भी है। इस समय गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर रखा है।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही हलका विधायक ओम प्रकाश बड़वा मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारी, जेई और तहसीलदार भी पहुंचे, लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी गाड़ियां तोड़ दीं। वहीं, हलका विधायक ने हादसे की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आए पिता को भी करंट ने चपेट में लिया

three people died in siwani village of bhiwani due to electric shock
भिवानी के गांव सिवानी में करंट लगने से तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, सिवानी गांव निवासी 30 वर्षीय विवेक अपने 8 साल के बेटे को लेकर बाइक पर घर आ रहा था कि अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। देखते ही देखते वे करंट से तड़पने लगे।

यह देखकर उन्हें बचाने के लिए विवेक के पिता विजय सिंह दौड़े आए तो उन्हें भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जितनी देर में लोग दौड़े आए, तीनों दम तोड़ चुके थे। ये देखते ही इलाके में चीख पुकार मच गई। पूरा गांव इकट्ठा हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed