{"_id":"5d03bc128ebc3e5e977feda8","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम
Sat, 15 Jun 2019 01:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मानसा के गांव झुनीर के पास गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसों में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। गाड़ी में सवार लुधियाना निवासी विनोद कुमार व उसकी पत्नी पूनम मानसा से सिरसा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
झुनीर के पास उनकी कार की टक्कर अपोलो गाड़ी से हो गई। इिससे विनोद कुमार व पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे थाना झुनीर के एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि दंपती हरियाणा में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार की सुबह झुनीर व कोटधरमू के बीच मोटरसाइकिल सवार मंगल सिंह निवासी झेरियां वाली को जैन कार ने टक्कर मार दी। इससे मंगल सिंह जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई ले जाते समय मंगल सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चौकी कोटधरमू पुलिस ने लखविंदर सिंह निवासी फफड़े भाईके के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन