{"_id":"65068a2391aae5cba20e0736","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-firozpur-of-punjab-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: तेज रफ्तार कार की बाइक से भिड़ंत, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, चौथा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: तेज रफ्तार कार की बाइक से भिड़ंत, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, चौथा जख्मी
Sun, 17 Sep 2023 10:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:48 AM IST
सार
हादसे में लखविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि बाकी तीन गंभीर जख्मी हो गए। तीनों को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां इनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर दो सगे भाई लवप्रीत सिंह व गुरजंट सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
तीनों मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में जीरा और कोट इशेखां स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई जबकि इनका चौथा साथी गंभीर जख्मी हो गया। आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात को जनदीप सिंह (18), लवप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह (22) व लखविंदर सिंह (30) निवासी लहोके खुर्द बाइक पर तलवंडी मंगेखां से लहोके खुर्द की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही जीरा और कोट इशेखां स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो जीरा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारी दी।
विज्ञापन
इस हादसे में लखविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि बाकी तीन गंभीर जख्मी हो गए। तीनों को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां इनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर दो सगे भाई लवप्रीत सिंह व गुरजंट सिंह की मौत हो गई। जनदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन