फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three people died in a road accident in Tarn Taran of Punjab

तरनतारन में हादसा: बेकाबू होंडा सिटी कार पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 18 Apr 2023 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 07:40 PM IST
सार

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मंगलवार को धारा-174 के तहत पोस्टमार्टम करवा मामले की जांच शुरू कर दी। बाद दोपहर तीनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Three people died in a road accident in Tarn Taran of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब के समीप गांव बल्लियांवाला में सोमवार की रात को साढ़े 10 बजे बेकाबू होंडा सिटी कार पेड़ से टकराई। हादसे में कार सवार दो मौसेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सौंप दिए। तीनों का गमगीन माहौल में मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


कस्बा चोहला साहिब निवासी अंकुश नैयर (26) रेडीमेड की दुकान करते थे। अंकुश के साथ उसका मौसेरा भाई जतिन नैयर (20) भी रहता था। जतिन 12वीं की पढ़ाई के बाद रेडिमेड की दुकान का काम सीखने लगा। दोनों मौसेरे भाइयों ने सोमवार की रात को साढ़े आठ बजे दुकान बंद की।
विज्ञापन


होंडा सिटी कार (पीबी-46-एई-1660) पर सवार होकर जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा सरहाली के पंजाबी ढाबे में खाना खाने के लिए रवाना हुए। खाना खाने के बाद रात को साढ़े 10 बजे वापस चोहला साहिब लौट रहे थे। तभी रास्ते में इनके दोस्त गांव रत्तोके निवासी युवक निशान सिंह ने लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुश नैयर ने निशान सिंह को भी कार में बिठा लिया। अभी एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। पुलिस अनुसार हादसे के दौरान कार की स्पीड लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे दौरान तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मंगलवार को धारा-174 के तहत पोस्टमार्टम करवा मामले की जांच शुरू कर दी। बाद दोपहर तीनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed