फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people die Drowning into canal in bhatinda

पंजाबः नहर में नहाना युवकों को पड़ा भारी, तीन की मौत, दो बाल-बाल बचे

Mon, 16 Jul 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Mon, 16 Jul 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
 Three people die Drowning into canal in bhatinda
सांकेतिक तस्वीर
 गांव के समीप से गुजरती नहर की झालों में नहाने के लिए छलांग लगाना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। इनमें से तीन युवकों की नहर में डूबकर मौत हो गई है। मामला पंजाब के बठिंडा के गांव बीबी वाला का है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की आयु करीब 19-20 साल की है । जबकि उनके दो साथी बाल-बाल बच गए । मृतकों की पहचान दीपू, बुधराम, निवासी भुच्चो और सुखदेव सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। वहीं बाल-बाल बचे युवकों की पहचान अजय कुमार व रवि कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और तीनों मृतकों के शवों को लोगों की सहायता से नहर से निकाला। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने बठिंडा के तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड की मौजूदगी में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा है । 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह, दीपू, बुधराम, अजय कुमार, रवि कुमार बठिंडा के मुलतानिया रोड पर स्थित एक कार मैकेनिक की दुकान पर काम करते थे । रविवार होने के चलते पांचों युवक जल्दी दुकान बंद कर नहाने के लिए गांव बीबी वाला के पास नहर पर आ गए। जहां पर पांचों युवकों ने नहाने के लिए नहर की झालों के पास से नहर में छलांग लगा दी । झालों के समीप पानी का बहाव तेज होने के कारण तीन युवक सुखदेव सिंह, दीपू, बुधराम पानी में बहते हुए डूब गए । जबकि उनके दो साथी अजय व रवि कुमार तैरने के कारण नहर से बचकर निकल आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 Three people die Drowning into canal in bhatinda
घटनास्थल पर मौजूद लोग
दोनों युवकों ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। दोनों युवाओं का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी व पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में नहर में डूबे तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी । एक घंटे की तलाश के बाद तीनों युवकों के शवों को नहर से निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही बठिंडा के तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड भी मौके पर पहुंचे । तहसीलदार की मौजूदगी में तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
  
थाना कैंट प्रभारी इंस्पैक्टर नरिंदर कुमार शर्मा का कहना था कि पुलिस ने तीनों शवों को नहर से ढूंढ लिया है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त तीनों युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

कपड़ों के पास से मिली शराब की बोतलें
सोनू ने बताया कि जहां पर उक्त युवकों ने अपने कपड़े उतारे थे वहां से एक शराब की बोतल बरामद हुई है। सोनू ने संदेह जताते हुए कहा कि शायद उक्त युवक शराब पीकर नहाने नहर में उतरे हो और शराब के नशे में होने के कारण तैर न पाए हो । जिस के चलते नहर में डूबने से उक्त युवकों की मौत हो गई । हालांकि थाना कैंट प्रभारी नरिंदर शर्मा ने इस  वस्तु मिलने से इंकार कर दिया ।  

 नहर में डूबने से जान गंवाने वाले तीनों युवकों को तैरना नही आता था, जिस के चलते वह पानी के बहाव में डूब गए । यह खुलासा मृतकों के एक साथी ने पुलिस के समक्ष किया है। थाना कैंट प्रभारी के अनुसार जान गंवाने वाले तीनों युवकों की आयु करीब 20 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed