{"_id":"5b313b1e4f1c1b634d8b87b3","slug":"three-people-arrested-giving-bank-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः दूसरे की जगह बैंक का पेपर दे रहे मुन्ना भाई दबोचे गए, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः दूसरे की जगह बैंक का पेपर दे रहे मुन्ना भाई दबोचे गए, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की परीक्षा में आवेदक की जगह किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पेपर देने का मामला सामने आया है। मामले के एक आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया गया है। इस संबंधी फेज-11 के थाने में आरोपी पारस कुमार निवासी भिवानी हरियाणा व सोनू निवासी जींद हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आरोपियों पर पुलिस ने धारा 406 , 420 व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दूसरे आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को मलजिंदर सिंह ने शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विस में ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को फेज-नौ इंडस्ट्रियल एरिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक पेपर था।
इसमें उनकी ड्यूटी लगी थी। जब वह पेपर दे रहे लोगों के दस्तावेज व अन्य चीजों को चेक कर रहे थे तो उन्हें सोनू नाम के आवेदक की जगह बैठे युवक पर संदेह हुआ। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने थोड़ी सख्ती की तो आरोपी पारस कुमार ने सारा राज खोल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाहर खड़ा दूसरा आरोपी सोनू मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में एक छात्र की जगह दूसरे द्वारा पेपर में बैठे छात्र पकड़े जाते हैं, लेकिन पेपर में किसी अन्य की जगह बैठने का यह अपनी तरह का नया मामला है।