{"_id":"5f2bd8e78ebc3e3cfd42c936","slug":"three-man-hijacked-haryana-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसाः बस स्टैंड से सवारियों से भरी रोडवेज की बस को लेकर फरार हुए तीन लोग, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसाः बस स्टैंड से सवारियों से भरी रोडवेज की बस को लेकर फरार हुए तीन लोग, गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2020 03:48 PM IST
खुशबू गोयल
सनमीत सिंह, सिरसा
सनमीत सिंह, सिरसा
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अज्ञात व्यक्ति सिरसा से रानियां रूट को जाने वाली हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस को भगा ले गए। तीनों अज्ञात व्यक्तियों में से दो की पहचान प्रदीप व लाजपत निवासी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है, जबकि तीसरे की पहचान सुखबीर निवासी बणी सिरसा के रूप में हुई है।
बस में करीब 30 सवारियां सवार थी। ड्यूटी कर वापिस घर जा रहा एक रोडवेज बस परिचालक भी उसमें सवार था। अज्ञात शख्स द्वारा बस को सही तरह ना चलाने व सवारियों की टिकट ना काटने पर बस में बैठे परिचालक रणजीत बाजवा सवारियों की टिकट काटने लगे तो चालक की सीट पर बैठे प्रदीप ने कहा कि थोड़ा आगे निकलकर टिकट काटेंगे।
लेकिन बस जब वाल्मीकी चौंक भी क्रॉस कर गई तो परिचालक को फिर टिकट काटने से रोक दिया गया। इस पर परिचालक रणजीत बाजवा को शक हुआ तो उसने बस चला रहे प्रदीप से उसकी पहचान पूछी। इस पर प्रदीप ने अपने साथी सुखबीर की ओर इशारा करके कहा कि इसने बस चलाने के लिए बोला था।
विज्ञापन
परिचालक रणजीत सिंह ने बस को आईटीआई चौक के पास रूकवाकर बस स्टैंड जीएम को सूचित किया। खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बस व तीनों व्यक्तियों को बस स्टैंड चौकी ले गई।