फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three lakh cash looted from army Man in Rewari

रेवाड़ी में बदमाशों ने की बड़ी वारदात, सेना के जवान पर फायरिंग कर तीन लाख की नकदी लूटी

Tue, 28 Jan 2020 11:30 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, रेवाड़ी/कोसली (हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, रेवाड़ी/कोसली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three lakh cash looted from army Man in Rewari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के टूमना गांव में मंगलवार सुबह कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फौजी पर दिनदहाड़े फायरिंग कर 3 लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर तीन हवाई फायर कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस व सीआईए रेवाड़ी की टीमें मौके पर पहुंचीं और नाकाबंदी कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। बावजूद इसके बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भूरथला निवासी प्रणव कुमार सेना में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कोसली स्थित एसबीआई की शाखा से 3 लाख रुपये की नकदी निकलवा कर अपने बेटे अंकित के साथ बाइक से घर जा रहा थे। टूमना गांव के रेलवे फाटक के समीप कार से आए तीन बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र नीचे गिर गए। इस दौरान गाड़ी से उतरे नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और तीन राउंड हवा में फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान निर्माण के लिए निकलवाए थे रुपये 
सैनिक प्रणव ने छुट्टी आने के बाद अपने मकान के निर्माण का कार्य शुरू किया था। इसी के चलते वह बैंक से नकदी निकलवाकर लाए थे। 

बाइक की चाबी छीनकर भागे आरोपी

पीड़ित प्रणव के अनुसार बदमाशों ने पहले उस पर ही फायर करने की कोशिश की थी लेकिन गोली नहीं चली। तुरंत ही एक के बाद एक तीन राउंड हवा में फायर किए और फिर बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। इससे वह उनका पीछा नहीं कर पाए। प्रणव के अनुसार गाड़ी से उतरने वाले तीन बदमाश थे। बदमाश भूरथला की तरफ तेजी से गाड़ी लेकर भागे। उसके बाद उसने रास्ते से किसी व्यक्ति को रोक कर उसके मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए।

बिना नंबर की थी कार
वारदात में इस्तेमाल की गई कार बिना नंबर की थी। इसके अलावा कार के आगे व पीछे नंबर प्लेट पर दिलबाग लिखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतया वारदात में इस्तेमाल की गई कार चोरी की थी। 

एक साल में हुई दो बड़ी वारदातों को नहीं सुलझा पाई पुलिस
कोसली में करीब एक साल पूर्व ज्वैलर्स व खन बिनौला व्यापारी के साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूटपाट हुई थी। वारदात के बाद कोसली के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था लेकिन पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए है। इसके साथ ही करीब एक सप्ताह पूर्व कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पिस्तौल दिखाकर करीब 80 हजार रुपये की लूटपाट की गई थी। लेकिन पुलिस किसी भी मामले में बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।

बदमाशों को जल्द काबू करेंगे: थाना प्रभारी
कोसली थाना के प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि लूट की वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed