फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in two road accidents in Punjab

सड़क हादसों में तीन की मौत: जालंधर में स्वीमिंग पूल मालिक व स्पोर्ट्स कारोबारी तो पठानकोट में सैनिक की गई जान

Wed, 06 Oct 2021 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Oct 2021 06:46 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर और पठानकोट में अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हैं। जालंधर में जान गंवाने वालों में स्वीमिंग पूल मालिक और स्पोर्ट्स कारोबारी शामिल है। पठानकोट में सैनिक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Three killed in two road accidents in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में गुरबंता सिंह मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जान गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान जसकरण सिंह व बांका के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर घायलों व मृतकों को कार से बाहर निकाला। जसकरण सिंह रायल स्वीमिंग पूल का मालिक बताया जा रहा है। बांका एक स्पोर्ट्स कारोबारी थे। इसके अलावा जो दो लोग घायल हुए हैं, उनकी पहचान सुनील और राजकुमार के रूप में हुई है। थाना नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी।
विज्ञापन


पठानकोट: सड़क हादसे में जवान की मौत
पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बघार के शिव मंदिर के पास बाइक फिसलने से सैनिक की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा दूसरा सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना मामून पुलिस के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतक सैनिक की पहचान गुलशन कुमार निवासी बधानी व घायल की पहचान सैनिक दिलावर सिंह निवासी बधानी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के दोनों सैनिक अवकाश पर घर आए थे। परिजनों के मुताबिक दोनों एक ही बाइक पर पठानकोट से बुंगल लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में गुलशन कुमार का सिर पत्थर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा दिलावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक गुलशन कुमार के जीजा सुनील सिंह के बयान के आधार पर मामून पुलिस ने कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed