{"_id":"617c2061c371dd6e563582a2","slug":"three-killed-in-separate-road-accidents-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत: गुरदासपुर में युवती तो पठानकोट में आशा वर्कर की गई जान, जगरांव में ट्रक पलटा, कई वाहन दबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसों में तीन की मौत: गुरदासपुर में युवती तो पठानकोट में आशा वर्कर की गई जान, जगरांव में ट्रक पलटा, कई वाहन दबे
Sat, 30 Oct 2021 02:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/पठानकोट/जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/पठानकोट/जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:03 AM IST
सार
पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। गुरदासपुर में बस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई तो वहीं पठानकोट में हादसे ने आशा वर्कर की जिंदगी लील ली। जगरांव में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत की खबर है।
विज्ञापन
जगरांव में पलटा धान से भरा ट्रक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली से आगे हरियाली स्टोर के पास अपनी पड़ोसन के साथ स्कूटी पर गुरदासपुर की ओर जा रही एक 20 वर्षीय युवती की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी के पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने शव और वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक युवती की पहचान शिवानी शर्मा निवासी काहनूवान के रुप में हुई है, घायल महिला की पहचान अनीता निवासी काहनूवान के रूप में हुई है। मृतक शिवानी के पिता ललित शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाली अनीता के साथ स्कूटी पर सवार होकर गुरदासपुर आया करती थी।
विज्ञापन
यह महिला गुरदासपुर में जल आपूर्ति विभाग में नौकरी करती है। उसकी बेटी गुरदासपुर में ही एक निजी सेंटर में आईलेट्स कोचिंग देती थी। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी अपनी पड़ोसन के साथ स्कूटी से गुरदासपुर जा रही थी तो स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद उसकी बेटी का सिर बस के टायर के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। उनके पड़ोस में रहने वाली युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। एसएचओ तिब्बड़ हरमिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
पठानकोट: आशा वर्कर की ट्रक से कुचकर मौत
पठानकोट-जम्मू हाईवे पर सुजानपुर पुल नंबर-3 के पास ट्रक की चपेट में आकर एक आशा वर्कर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे महिला के भतीजे को भी चोट आई है। मृतक किरणा कुमारी नवां पिंड सुजानपुर की रहने वाली थीं। सूचना मिलने पर मौके पर सुजानपुर पुलिस पहुंची और ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार देर शाम का है। नवां पिंड की रहने वाली आशा वर्कर अपने भतीजे गोबिंद के साथ मोटरसाइकिल से दीनानगर जा रही थी।
सुजानपुर पुल नंबर-3 के पास जम्मू-कश्मीर की तरफ से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। अनियंत्रित मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गई। मोटरसाइकिल चला रहा गोबिंद दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि किरणा कुमारी को ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर ट्रक चालक को जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सुजानपुर पुलिस ने गोबिंद के बयान पर ट्रक चालक जम्मू-कश्मीर के गांव नैनबुग, जिला कुलगाम निवासी अदील अहमद पर मामला दर्ज किया है।
जगरांव: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जगरांव रायकोट रोड पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेंट महाप्रज्ञा स्कूल के नजदीक सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी की एसआई कमलदीप कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान निर्भय सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव अखाड़ा के तौर पर हुई। निर्भय सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव से जगरांव आ रहा था। जब वह रायकोट रोड पर स्थित सेंट महाप्रज्ञा स्कूल के नजदीक पहुंचा तो उसका मोटरसाइकिल किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की गंभीरता से जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का कोई सुराग मिल सके।
धान से लदा ट्राला पलटा, कई वाहन दबे
रायकोट रोड पर शुक्रवार दोपहर तकरीबन 2:30 बजे हरिके पत्तन से आ रहा धान की बोरियों से लदा ट्राला पलट गया। जब यह हादसा हुआ उस समय सड़क के किनारे दो पहिया वाहन खडे़ थे, जोकि बोरियों के नीचे दब गए। संयोग से कोई उनमें सवार नहीं था। हादसे का कारण सड़क के बीचोंबीच पड़ी रेत बताई जा रही है।