{"_id":"5da091888ebc3e01542f88eb","slug":"three-killed-in-road-accident-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार डिवाइडर जंप कर ट्रक में भिड़ी, तीन की मौत, दरवाजा काट कर निकाले गए शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार डिवाइडर जंप कर ट्रक में भिड़ी, तीन की मौत, दरवाजा काट कर निकाले गए शव
Fri, 11 Oct 2019 08:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (जींद)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Oct 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सच्चा खेड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह चार बजे सड़क दुघर्टना में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की तहसील बद्दी के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कार चालक मृतक कमल के भाई के बयान पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सदर पुलिस नरवाना के अनुसार बद्दी के पास सुराज माजरा निवासी कमल, मोहित, अश्वनी और चंद्रशेखर आई-20 कार में सवार होकर पूजा करने के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी जा रहे थे। चारों गुरुवार रात दस बजे अपने गांव से चले थे। सुबह चार बजे जब वह सच्चा खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो कार में कोई तकनीकी खराबी आ गई जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित कार हाईवे का डिवाइडर जंप कर हिसार की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचा।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय कमल, 14 वर्षीय मोहित व 35 वर्षीय चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। उनका साथी अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बरवाला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाद में उसे हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि लोगों ने युवकों को दरवाजों को तोड़कर कार से बाहर निकाला। दनौदा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कार को कमल चला रहा था। पुलिस ने उसके भाई मुकेश के बयान पर कार्रवाई की है।
मुकेश ने बताया कि उसके गांव के कई लोग गोगामेड़ी जा रहे थे। 14 वर्षीय मोहित कमल का भतीजा और चंद्रशेखर दोस्त था। परिजनों के अनुसार वह कई बार गोगामेड़ी जाते थे। जांच के बाद ही साफ होगा कि कार में ऐसी क्या खराबी आई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ।