फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in road accident in Bilaspur of Haryana

बिलासपुरः नीलगाय से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Sat, 18 May 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accident in Bilaspur of Haryana
इसी बाइक पर सवार थे युवक - फोटो : अमर उजाला

कपाल मोचन उधम सिंह चौक के पास गुरुवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक 50 मीटर सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला और तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


गांव नागल पत्ती निवासी 20 वर्षीय साहिल खान अपने बुआ के लड़के अकरम निवासी चण्डीगढ़ व मित्र आशिक के साथ देर रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव नागल पत्ती जा रहे थे। वे जैसे ही कपालमोचन उधम सिंह चौक के समीप पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। हादसे में 22 साल के अकरम और साहिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


तीसरे युवक आशिक का उपचार यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इस दौरान आशिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर गांव में शोक पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान के महीने में जहां परिवार के लोग रोजे रखे हुए थे, वहीं रात को तीन जवान मौत की सूचना से परिजनों का बुरा हाल है। मृतक साहिल के दो भाई और दो बहन हैं। वहीं अकरम का एक बड़ा भाई और बहन हैं। यह अकरम एक साल से अपनी बुआ के यहां रह रहा था। 


-बाइक सवार तीन युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  -सुनील बैनीवाल, एसएचओ बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed