{"_id":"5b2e71444f1c1bac6e8b96ee","slug":"three-killed-in-road-accident-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी से टकराई पिकअप, दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होंडा सिटी से टकराई पिकअप, दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत की खबर है। पहली घटना गांव चक्क अतर सिंह वाला के पास की है। जहां गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी और होंडा सिटी कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर हैं। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
हादसे का कारण तेज रफ्तार कार को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय होंडा सिटी कार में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, नवजोत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी खियोवाली अपने गांव जा रहे थे, जबकि गैस एजेंसी कर्मी बलदेव सिंह पुत्र गुरजंट सिंह व कुलवंत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी बादल अपनी पिकअप में गांव नंदगढ़ में गैस सिलिंडरों की सप्लाई कर वापस आ रहे थे। दोनों वाहनों के बीच चक्क अतर सिंह वाला गांव के पास टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होंडा सिटी कार असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई सीधे पिकअप गाड़ी से टकरा गई।
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी तादात में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। हालांकि सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार भी पुलिस पार्टी सहित घटना स्थान पर जा पहुंचे। उन्होंने वाहनों को सड़क के किनारे कराकर आवाजाही को बहाल कराया। घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां पिकअप सवार बलदेव सिंह व कुलवंत सिंह की इलाज दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
अन्य सड़क हादसे में कार चालक की मौत
एक अन्य सड़क हादसे में कार चालाक की मौत की खबर है। दुर्घटना शनिवार को गांव लहरा धूरकोट बस स्टैंड के पास घटी। मृतक कार चालक की पहचान सतनाम सिंह निवासी पटियाला के तौर पर हुई है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं मौके पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेजा है।
जानकारी के अनुसार बठिंडा से पटियाला जा रहे सतनाम सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी पटियाला की स्विफ्ट कार गांव लहरा धूरकोट के बस स्टैंड के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क की दूसरी तरफ पलट गई और रामपुरा से बठिंडा आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सतनाम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर रामपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेज दिया है ।