{"_id":"5a478f694f1c1bcf6d8b6f24","slug":"three-killed-in-an-accident-near-village-nagra-punjab-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घनी धुंध: बस-ट्रक की टक्कर में दोनों के परखच्चे उड़े, 3 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घनी धुंध: बस-ट्रक की टक्कर में दोनों के परखच्चे उड़े, 3 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Sangrur Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनी धुंध में भवानीगढ़-सुनाम की मुख्य सड़क पर स्थित गांव घराचों और नागरा के बीच शनिवार सुबह एक पीआरटीसी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों और एक यात्री की मौत हो गई।
वहीं 11 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने 6 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
एक पीआरटीसी बस शनिवार सुबह पटियाला से सुनाम की ओर जा रही थी। बस जब गांव नागरा व घराचों के पास पहुंची तो सुनाम की ओर से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक सुनाम निवासी गुरमीत सिंह, बस चालक फत्ताखेड़ा (लंबी) निवासी तरसेम सिंह और बस सवार एक यात्री रमनदीप सिंह निवासी बिशन नगर पटियाला की मौके पर मौत हो गई।

वहीं महिंदर सिंह (55) वासी भवानीगढ़, जसवीर सिंह (36) वासी तरंजी खेड़ा, शमशेर सिंह (35) निवासी कुरुक्षेत्र, परविंदर कौर (28) वासी रामपुरा, मनजीत कौर (27) वासी भवानीगढ़, सागर वासी पटियाला, महिंदर कौर (60) निवासी बटडियाना, सरबजीत कौर (27) निवासी घराचों, जंगीर सिंह (70) वासी भवानीगढ़, सौदागर सिंह (25) व कौशल्या देवी (70) दोनों निवासी पनिहारी (सिरसा) घायल हो गए।
उन्हें तत्काल भवानीगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से छह की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार से जा रही थी और धुंध की वजह से यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सदर संगरूर के प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि हादसा घनी धुंध के कारण हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।