फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed and three injured in road accident in Gurdaspur

गुरदासपुर में भीषण हादसा: रेहड़ियों को रौंदते हुए दुकान में जा घुसा ट्राला, तीन लोगों की मौत और तीन गंभीर घायल

Sun, 27 Aug 2023 01:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

थाना पुराना शाला प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि इस हादसे में अजय कुमार निवासी लमीन कराल, किरन दास निवासी काबडा मागरा तहसील आमट राजस्थान और सुलेमान निवासी मानकपुर जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) की मौत हुई है। किरन दास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता था। वहीं सुलेमान रेहड़ी पर प्लास्टिक का सामान बेचता था।

विज्ञापन
Three killed and three injured in road accident in Gurdaspur
टूटी दुकान और ट्राला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने सड़क किनारे लगीं रेहड़ियों को रौंद डाला। इसके बाद ट्राला किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुरानाशाला की पुलिस और गुरदासपुर की एसडीएम अमनदीप कौर घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात को एक ट्राला गुरदासपुर से मुकेरियां की तरफ जा रहा था। जब वह गांव चावा मौड लमीन कराल चौक पर पहुंचा तो ट्राला चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे लगी आइसक्रीम, प्लासटिक के सामान और गोलगप्पे की रेहड़ियों को रौंदते एक किराने की दुकान में जा घुसा। रेहड़ियों पर सामान खरीदने वाले लोग ट्राला की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुराना शाला प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि इस हादसे में अजय कुमार निवासी लमीन कराल, किरन दास निवासी काबडा मागरा तहसील आमट राजस्थान और सुलेमान निवासी मानकपुर जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) की मौत हुई है। किरन दास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता था। वहीं सुलेमान रेहड़ी पर प्लास्टिक का सामान बेचता था। वहीं गोलगप्पे की रेहडी लगाने वाले सुरिंदर, शिकन कुमार निवासी बिहार, लखविंदर सिंह निवासी नौशहरा बहादुर जख्मी है।

दो एक्टिवा भी ट्राले की चपेट में आई हैं। वहीं ट्राला नौशहरा निवासी गोपाल सिंह की किराना की दुकान में जा घुसा। गोपाल सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दो साल पहले भी यहां पर एक हादसे हुआ था। उस समय भी बस के टकराने से तीन लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed