{"_id":"62054c8e04c9527094573b1d","slug":"three-injured-in-clash-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा दाल स्कीम पर बवाल: तरनतारन में चली गोली, तीन लोग जख्मी, कांग्रेस सरपंच पर लगा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आटा दाल स्कीम पर बवाल: तरनतारन में चली गोली, तीन लोग जख्मी, कांग्रेस सरपंच पर लगा आरोप
Thu, 10 Feb 2022 11:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन के गांव बसरके में कांग्रेस सरपंच हरदेव सिंह माला पर गांव के ही तीन युवकों ने गोली चलाकर और हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। युवकों ने आटा दाल स्कीम को लेकर वहां पहुंचने पर हमला कर जख्मी किए जाने की बात कही है। जख्मी युवकों को गंभीर हालत में नजदीक के ही सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई है, जिसके तहत प्रशासन ने लाइसेंसधारी लोगों को अपने हथियार जमा करवाने के आदेश दे रखे हैं। बक्सर के गांव में गुरुवार को हुई इस वारदात से स्पष्ट है कि अभी कई लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाए हैं। बसरके के जख्मी युवक गुरजिंदर सिंह, रंजीत सिंह और गुरतेज सिंह ने बताया कि वह आटा दाल स्कीम के तहत सरकार की ओर से दिया जाने वाला गेहूं लेने पहुंचे थे, इसी दौरान कांग्रेस सरपंच हरदेव सिंह माहला ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में एक गोली गुरजिंदर सिंह के पांव में लगी, जबकि रंजीत सिंह की बाजू में दातर लगा और तीसरे युवक गुरप्रीत सिंह की बाजू में भी गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में इन तीनों युवकों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं तरनतारन के पुलिस अधिकारी विशाल जीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने जख्मी लोगों के पारिवारिक सदस्यों के बयान पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा भी दिया। वहीं सरपंच हरदेव सिंह माला ने अपने पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि इन युवकों ने पहले उनके घर पर हमला किया है और हमारे पारिवारिक सदस्य को गोली मारी है।