फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three including former chairman of market committee arrested in fraud in Punjab

Punjab News: धोखाधड़ी में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन समेत तीन गिरफ्तार, जमीन अधिग्रहण में की थी धोखाधड़ी

Wed, 22 Feb 2023 08:55 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 08:55 PM IST
सार

कैबिनेट धालीवाल ने लोगों को साफ-सुथरा प्रशासन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Three including former chairman of market committee arrested in fraud in Punjab
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमीन अधिग्रहण से जुड़ी 55 लाख की धोखाधड़ी के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को खेमकरण मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमृतबीर सिंह निवासी गांव असल उताड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी पल्ला मेघा फिरोजपुर का पटवारी बलकार सिंह और बिल्लू सिंह है। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ फिरोजपुर थाने में केस दर्ज किया है। विजिलेंस द्वारा इस भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं, सारे मामले की जांच के लिए स्पेशल कमेटी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


विजिलेंस जांच में सामने आया है कि पंजाब सरकार ने वर्ष 2002 से 2012 के दौरान गांव पल्ला मेघा के पास न्यू मोहम्मदी वाला में नई सीमा चौकी स्थापित करने के लिए 46 कनाल भूमि का अधिग्रहण किया था। आरोपी पटवारी बलकार सिंह ने उक्त भूमि अधिग्रहण मामले के दौरान दो अन्य व्यक्तियों बिल्लू सिंह निवासी पल्ला मेघा और अमृतबीर सिंह निवासी गांव असल उताड़ के साथ मिलकर गबन किया। 
विज्ञापन


आरोपी पटवारी ने उक्त आरोपियों से सांठगांठ कर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की और उक्त सह-आरोपियों के नाम अधिग्रहीत भूमि के स्वामी के रूप में दर्ज करा दिए। तत्पश्चात पटवारी ने जाली राजस्व अभिलेखों के आधार पर उक्त दोनों सह अभियुक्तों को दिनांक 07-11-2012 को 55,54,118 रुपये क्षतिपूर्ति के लिए दो बैंक चेक जारी किए। इसके अलावा आरोपी पटवारी ने अन्य आरोपियों व खुद को लाभ पहुंचाने के लिए बगल की सरकारी जमीन के बदले 16 कनाल व 16 मरले की निजी जमीन का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी समेत पंचायत सचिव निलंबित
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के जिला फिरोजपुर स्थित गुरु हरसहाय में तैनात वरिष्ठ सहायक (लेखा) प्रभार ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह और पंचायत सचिव प्रितपाल सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा-निर्देशों पर की गई है।

निलंबित कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाएं नियम के अधीन शर्तों पर गुजारा भत्ता दिया जाएगा और निलंबन के दौरान कर्मचारियों का हेडक्वार्टर क्रमवार कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदकोट और कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फिरोजपुर होगा।


कैबिनेट धालीवाल ने लोगों को साफ-सुथरा प्रशासन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे मामले सामने आने पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed