फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three friends drown in Ganga in Haridwar

हरियाणाः तीनों दोस्त साथ पढ़े, साथ कांवड़ लेने गए और साथ ही डूब गए

Wed, 08 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/बाढ़डा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/बाढ़डा (हरियाणा) Updated Wed, 08 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Three friends drown in Ganga in Haridwar
मृतक दोस्त
हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने वाले तरुण, सतीश और नरेंद्र ने पिछले साल ही गांव के राजकीय स्कूल से 12वीं पास की थी। तीनों लोहारू के राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। गांव के दल के साथ तीनों हरिद्वार से कांवड़ लाने गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों ज्यादातर साथ ही रहते थे। कांवड़ लेने का प्लान भी तीनों ने साथ ही बनाया। तीनों पहली बार कांवड़ लेने गए हैं। घटना में संयोग की बात यह भी है कि गंगा में डूबे तानों युवकों को तैरना नहीं आता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तरुण (17),  सतीश (19), नरेंद्र (20), सोमबीर (20) और पप्पू गंगा में बहने लगे। दो युवक किसी तरह किनारे लग गए लेकिन तीन का पता नहीं चला। नदी में बहे किशोर तरुण के पिता ने बताया कि उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। तरुण बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं, सतीश के पिता विक्रम ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। गंगा में बहने वाला नरेंद्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घर का इकलौता बेटा है। डूबे तीनों युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम जुटी है। तीनों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

अब हड़ौदी के युवा नहीं लाएंगे कांवड़

Three friends drown in Ganga in Haridwar
मृतक सतीश
गंगा में बहे तीनों युवकों के अन्य 17 साथी अभी हरिद्वार में हैं। घटना से जहां गांव में सन्नाटा है, वहीं युवाओं ने कांवड़ नहीं लाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को गांव के बुजुर्ग और महिलाएं लापता युवकों के घर पहुंचकर परिजनों का हौसला बढ़ाया। 

रात से ही जारी है सर्च ऑपरेशन
हड़ौदी के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुए हादसे के बाद से गंगा में तीनों युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन ने उनकी खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगा रखी है, लेकिन मंगलवार शाम करीब चार बजे तक तीनों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed