{"_id":"5b69cb3f4f1c1b54638b6e48","slug":"three-friends-drown-in-ganga-in-haridwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" हरियाणाः तीनों दोस्त साथ पढ़े, साथ कांवड़ लेने गए और साथ ही डूब गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः तीनों दोस्त साथ पढ़े, साथ कांवड़ लेने गए और साथ ही डूब गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी/बाढ़डा (हरियाणा)
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
मृतक दोस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने वाले तरुण, सतीश और नरेंद्र ने पिछले साल ही गांव के राजकीय स्कूल से 12वीं पास की थी। तीनों लोहारू के राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। गांव के दल के साथ तीनों हरिद्वार से कांवड़ लाने गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों ज्यादातर साथ ही रहते थे। कांवड़ लेने का प्लान भी तीनों ने साथ ही बनाया। तीनों पहली बार कांवड़ लेने गए हैं। घटना में संयोग की बात यह भी है कि गंगा में डूबे तानों युवकों को तैरना नहीं आता है।
जानकारी के अनुसार, तरुण (17), सतीश (19), नरेंद्र (20), सोमबीर (20) और पप्पू गंगा में बहने लगे। दो युवक किसी तरह किनारे लग गए लेकिन तीन का पता नहीं चला। नदी में बहे किशोर तरुण के पिता ने बताया कि उन्हें दो बेटा और एक बेटी है। तरुण बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं, सतीश के पिता विक्रम ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। गंगा में बहने वाला नरेंद्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घर का इकलौता बेटा है। डूबे तीनों युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम जुटी है। तीनों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए हैं।

अब हड़ौदी के युवा नहीं लाएंगे कांवड़
मृतक सतीश
गंगा में बहे तीनों युवकों के अन्य 17 साथी अभी हरिद्वार में हैं। घटना से जहां गांव में सन्नाटा है, वहीं युवाओं ने कांवड़ नहीं लाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को गांव के बुजुर्ग और महिलाएं लापता युवकों के घर पहुंचकर परिजनों का हौसला बढ़ाया।
रात से ही जारी है सर्च ऑपरेशन
हड़ौदी के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुए हादसे के बाद से गंगा में तीनों युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन ने उनकी खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम लगा रखी है, लेकिन मंगलवार शाम करीब चार बजे तक तीनों का सुराग नहीं लग पाया था।