{"_id":"5c640ef6bdec22736934c2e6","slug":"three-friends-dead-in-road-accident-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसरः तेल टैंकर से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत...और बुझ गया घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुक्तसरः तेल टैंकर से टकराई कार, 3 दोस्तों की मौत...और बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Thu, 14 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। हादसा गांव भलाईआणा के पास बुधवार को हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब पौने दो बजे फरीदकोट के गांव चैना निवासी मनप्रीत सिंह (20) पुत्र राजिंदर सिंह और उनके दो दोस्त जैतो निवासी जशनप्रीत सिंह व सुखविंदर सिंह पुत्र अंगरेज सिंह कार से मलोट जा रहे थे।
विज्ञापन
मुक्तसर-बठिंडा रोड पर गांव भलाईआणा के पास अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण सामने से आ रहे तेल टैंकर के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार टैंकर के नीचे ही घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में जशनप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बठिंडा ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयंकर था कि जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से कार को तोड़कर शवों व घायल मनप्रीत को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मनप्रीत ने भी बठिंडा जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना कोटभाई पुलिस प्रभारी दलजीत सिंह ने पुलिस टीम समेत पहुंचकर मौके पर जांच शुरू कर दी थी। तीनों दोस्त जैतो के एक स्कूल में साथ ही पढ़ते थे। मनप्रीत सिंह परिवार का इकलौता वारिस था। उसकी मौत से परिवार का एकमात्र चिराग भी बुझ गया।
दो हफ्ते पहले ही खरीदी थी कार
मनप्रीत सिंह ने दो सप्ताह पहले ही मलोट में सेकेंड हेंड कार खरीदी थी। मनप्रीत अपने दोनों दोस्तों को साथ लेकर मलोट कार की एनओसी लेने जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।