{"_id":"62befaf08c97ca01c04759ea","slug":"three-family-members-committed-suicide-in-mansa-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ने की खुदकुशी: पत्नी और बेटे के साथ व्यक्ति नहर में कूदा, सुसाइड नोट में 10 हजार रुपये के कर्ज को बताया कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन ने की खुदकुशी: पत्नी और बेटे के साथ व्यक्ति नहर में कूदा, सुसाइड नोट में 10 हजार रुपये के कर्ज को बताया कारण
Fri, 01 Jul 2022 08:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:33 PM IST
सार
चौकी प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि सुरेश कुमार ने मानसा के एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये लिए थे और कर्ज लेने के समय उसने बैंक का खाली चेक भी दिया था लेकिन व्यक्ति ने चार लाख रुपये की रकम भरकर अदालत में केस दायर कर दिया था।
विज्ञापन
परिवार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मानसा जिले में एक गरीब अग्रवाल परिवार ने कर्ज से तंग आकर नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला गांव ठुठियांवाली का है। मृतकों में सुरेश कुमार (36), उनकी पत्नी काजल रानी (34) और बेटा हर्ष कुमार (10) शामिल हैं। परिवार एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है जो पुलिस के पास है। पुलिस ने गांववासियों की मदद से हर्ष कुमार व काजल रानी के शव को नहर से बरामद कर लिया है जबकि नहर में पानी का बहाव तेज होने कारण सुरेश कुमार का शव बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि परिवार ने यह कदम कर्ज से परेशान होकर और आर्थिक तंगी के कारण उठाया है। उन्होंने बताया कि सुरेश कुमार परिवार को लेकर गुरुवार को रात्रि भैणीवाघा नहर पर पहुंचा। नहर के पास बाइक खड़ी करने के बाद तीनों नहर में कूद गए। उन्होंने बताया कि नहर के पास एक खुदकुशी का नोट मिला है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि सुरेश कुमार ने मानसा के एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये लिए थे और कर्ज लेने के समय उसने बैंक का खाली चेक भी दिया था लेकिन व्यक्ति ने चार लाख रुपये की रकम भरकर अदालत में केस दायर कर दिया। इस कारण सुरेश कुमार ने परिवार समेत गुरुवार को रात भैणीवाघा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस को महिला काजल रानी व उसका बेटा हर्ष कुमार के शव मौड़ खुर्द के पास नहर से बरामद हुए हैं लेकिन अब तक सुरेश कुमार का शव नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई व्यक्ति जिम्मेदार पाया गया तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन