फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three dead including lady in bernala road accident

बरनाला में सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौत

Thu, 07 Jan 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Thu, 07 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
three dead including lady in bernala road accident

बरनाला-मानसा मुख्यमार्ग पर एक ट्रक, मार्शल गाड़ी व बाइक में टक्कर में दो व्यक्तियों और एक महिला की मौत गई, जबकि छह व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी के अनुसार एक मार्शल गाड़ी में गांव अकलिया (जिला मानसा) के लोग किसी के भोग समागम में जा रहे थे।

विज्ञापन


बरनाला-मानसा मुख्यमार्ग पर गांव धौला के नजदीक गांव काहने के की तरफ से आ रहे एक बाइक के साथ मार्शल गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। उसी समय एक साइड से आ रहा बजरी से भरा तेज रफ्तार ट्रक मार्शल गाड़ी व बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन


हादसे में मार्शल गाड़ी में सवार अमर कौर पत्नी गुरजंट सिंह, पूर्ण सिंह पुत्र दारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी चीमा ने बताया कि ट्रक चालक अमरजीत सिंह मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में छह अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए

three dead including lady in bernala road accident

वहीं, मार्शल गाड़ी में सवार मनजीत कौर पत्नी अजमेर सिंह, जसपाल कौर पत्नी भाग सिंह, सुखविंदर कौर पत्नी गुरमीत सिंह, जसविंदर कौर पुत्री कर्म सिंह, सुखदेव कौर पत्नी मक्खन सिंह, पूर्ण सिंह पुत्र दारा सिंह, अमर कौर पत्नी गुरजंट सिंह निवासी गांव अकलिया, जिला मानसा और बाइक पर सवार जगसीर सिंह पुत्र लाल सिंह व उसका साथी गुरप्रीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी सींगो, जिला मानसा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाइक सवारों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला के लिए रेफर कर दिया। इनमें से रास्ते में ही गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना तपा के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। सभी जख्मियों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed