{"_id":"62866bd7ffaa54476022e565","slug":"three-children-drowned-in-sutlej-river-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: सतलुज नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो की मिली लाश, तीसरे की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: सतलुज नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो की मिली लाश, तीसरे की तलाश जारी
Thu, 19 May 2022 09:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 May 2022 09:53 PM IST
सार
पारिवारिक सदस्यों ने गोताखोरों की सहायता से बच्चों की सतलुज नदी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सुखचैन सिंह और चरणजीत सिंह का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के लुधियाना जिले में सतलुज नदी में तीन बच्चे डूब गए हैं। दो बच्चों की लाश गोताखोरों ने बरामद कर ली है। वहीं तीसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि सभी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए थे। थाना सिधवां बेट के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव नहिंगा दा डेरा खुरशैदपुरा के रहने वाले 12 से 13 वर्ष की आयु के तीन बच्चों की मौत हुई है। इनकी पहचान आकाशदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह, सुखचैन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह और चरणजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई है। डूबने की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं तीनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
तीनों बच्चे गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब सतलुज नदी में नहाने गए थे। तेज बहाव की वजह से तीनों बच्चे डूब गए। थाना प्रभारी ने बताया कि देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। तब जा के घटना की जानकारी हुई। पारिवारिक सदस्यों ने गोताखोरों की सहायता से बच्चों की सतलुज नदी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सुखचैन सिंह और चरणजीत सिंह का शव बरामद कर लिया। जबकि तीसरे बच्चे आकाशदीप के शव की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बच्चे कभी स्कूल नहीं गए थे।
विज्ञापन