फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Boys Tore Police Man Uniform in Maloya Colony, Chandigarh

युवक बोला- तू कौन होता है, हमें मना करने वाला और फिर उसने फाड़ दी पुलिस वाले की वर्दी

Mon, 28 Oct 2019 01:46 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Oct 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Three Boys Tore Police Man Uniform in Maloya Colony, Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिवाली की रात चंडीगढ़ के मलोया में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी ने पटाखा बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे कुछ युवकों को रोकना चाहा। मामला इस कदर बढ़ गया कि युवक रुकने की बजाए और हंगामा करने लगे। इस बीच एक युवक पुलिसकर्मी को चुटकी बजाकर बोला कि तू कौन होता है, मना करने वाला।
विज्ञापन


जिसके बाद तीन युवकों और एक महिला ने कांस्टेबल प्रवीण कुमार से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ डाली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मलोया निवासी अर्जुन, रिंकू, जयपाल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332,353 और 34 की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल प्रवीण कुमार (30) ने बताया कि वह मलोया थाने में तैनात है। दिवाली के दिन रविवार को वह मलोया मार्केट में कांस्टेबल प्रदीप के साथ पेट्रोलिंग कर रहा था। मार्केट से थोड़ी ही दूरी पर कुछ लड़के पटाखे बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। उन्हें मना करने पर रिंकू नामक युवक ने उनसे बदतमीजी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिंकू उन्हें चुटकी बजाकर बोला कि तू कौन होता है, मना करने वाला। इतने में रिंकू, अर्जुन, जयपाल और एक अज्ञात महिला ने धक्का मुक्की शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने हमारी वर्दी तक फाड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed