फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   three boys hijacked swife desire in gurdaspur of punjab

गुरदासपुर में तीन लोगों ने हाइजैक की स्विफ्ट कार, रेड अलर्ट जारी

Mon, 16 May 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Mon, 16 May 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
three boys hijacked swife desire in gurdaspur of punjab
पंजाब के गुरदासपुर में हाईजैक की गई कार और टाटा सूमो - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास पर टाटा सूमो सवार तीन बदमाशों ने ड्राइवर को घायल करके स्विफ्ट कार छीन ली और फरार हो गए। घायल ड्राइवर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस पर बदमाश टाटा सूमो और लूटी गई कार छोड़ कर फरार हो गए। खास बात यह है कि लूटी गई कार सीमावर्ती इलाके से बरामद हुई और उसके दो टायरों की हवा निकली थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रदीप सैनी पुत्र राम लाल सैनी निवासी खानपुर चौक पठानकोट टैक्सी चालक है। शनिवार को वह यात्रियों को पठानकोट से अमृतसर छोड़ने के लिए गया था। शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से पठानकोट लौट रहा था।  गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास के पास सामने से आ रही एक टाटा सूमो उसकी कार के आगे आकर रुक गई। टाटा सूमो में तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन


सूमो से दो युवक उतरे और रिवायती औजार ( जमीन खुदाई में इस्तेमाल होने वाले) से हमला कर दिया। प्रदीप को घायल करने के बाद दो युवक उसकी गाड़ी में सवार हो गए और एक युवक टाटा सूमो में सवार होकर वहां से फरार हो गए।  घायल प्रदीप ने घटना की सूचना पास के नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया और लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटी गई कार सीमावर्ती इलाके से बरामद, सूमो से हथियार मिले

three boys hijacked swife desire in gurdaspur of punjab
पंजाब के गुरदासपुर में कार हाईजैक होने के चलते तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े तीन बजे लूटी गई कार सीमावर्ती इलाके दोस्तपुर के पास मिली। गाड़ी को दो टायरों की हवा निकली थी। जिस स्थान से गाड़ी मिली है वहां से पाक सीम करीब पांच-छह किलोमीटर दूर है। वहीं टाटा सूमो गाड़ी घटनास्थल से से महज कुछ ही दूरी पर स्थित गांव मानकोर सिंह के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने टाटा सूमो में से रिवायती औजार भी बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल ने बताया कि दोनों गाड़ियों को बरामद कर लिया गया है और पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के छापे मार रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

चालक के मोबाइल से ट्रेस की लोकेशन
बताते हैं कि जब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया तब ड्राइवर प्रदीप सैनी का मोबाइल उसकी स्विफ्ट कार में रह गया था। इस बात की जानकारी मिलने पर बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिये लूटी गई कार का पता लगाया। वहीं घायल चालक ने पुलिस को बताया कि बदमाश पंजाबी में बात कर रहे थे और उनकी उम्र करीब तीस वर्ष के आसपास थी।

गाड़ी लूटने की घटना ने पुलिस को डाला सकते में
चालक को घायल कर उसकी गाड़ी ले जाने की घटना ने पुलिस को नींद उड़ा दी है। जैसे ही पुलिस को पता चला कि किसी ड्राइवर को घायल कर कुछ लोग गाड़ी लूट ले गए है तो तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में एसपी की गाड़ी हाईजैक करने से पहले आतंकियों ने एक टैक्सी चालक का गला रेता था और फिर एसपी की गाड़ी का इस्तेमाल पठानकोट एयरबेस हमले को अंजाम देने में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed