फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested with fake currency, Punjab news

पीरों की चौकी लगाती थी महिला, चेकिंग हुई तो मिले लाखों के नकली नोट

Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with fake currency, Punjab news
फाइल फोटो - फोटो : Demo Pic
पुलिस ने गांव चक्क भाईके में पीरों की चौकी लगाने वाली महिला और उसके दो साथियों को  4 लाख 31 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी व हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे इनोवा व आई -10 गाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ दौरान सामने आया है कि यह गिरोह सुनाम में प्रीतम सिंह के मकान में प्रिंटर लगाकर यह जाली करेंसी तैयार करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बुढलाडा में मामला दर्ज कर लिया गया है।  महिला समेत तीनों आरोपियों का पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी विवेकशील सोनी, डीएसपी बुढलाडा गुरप्रीत सिंह व थाना सदर बुढलाडा के मुखी जरनैल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर जाली करेंसी छाप कर  बाजार में चलाने वाले एक गिरोह के महिला समेत तीन सदस्यों को गांव चक्क भाईके के कोठों काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रीतम सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह वासी चक्क भाईके हाल आबाद सुनाम, अवतार सिंह पुवासी ढडियाल, जिला संगरूर व रानी कौर पत्नी काला सिंह वासी चक्क भाईके से 2 लाख 5 हजार 500 रुपये की जाली करेंसी समेत एक रिवाल्वर 32 बोर, 11 कारतूस, एक बंदूक 12 बोर समेत 6 कारतूस बरामद हुए।

4 लाख 31 हजार 500 रुपये के जाली नोट, हथियार, कार बरामद

Three arrested with fake currency, Punjab news
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
थाना सदर बुढलाडा के मुखी ने बताया कि रानी कौर गांव में पीरों की भी चौकी लगाती है और प्रीतम सिंह व अवतार सिंह का उसके पास आना-जाना था। इससे उनकी जान-पहचान हो गई। पुलिस ने रानी कौर के कब्जे में से 76 हजार रुपये के जाली नोट, अवतार सिंह के पास से 29 हजार 500 के जाली नोट के अलावा एक कार आई-10, 32 बोर रिवाल्वर व 11 कारतूस बरामद किया है।

इसके अलावा एक देसी दोनाली तोपड़ा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद गिरोह के पास से अन्य जाली करेंसी की पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि गिरोह के पास पकड़ी गई सारी जाली करेंसी 4 लाख 31 हजार 500 रुपये है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ गए किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं बना है उन्होंने बताया कि पांच दिन के पुलिस रिमांड दौरान गिरोह के पास से अन्य रकम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed