फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested with Fair Organiser in Mohali Joyride Incident

मोहाली झूला हादसा: पुलिस ने मेला आयोजक समेत तीन को पकड़ा, मानवाधिकार आयोग ने भी लिया संज्ञान

Tue, 06 Sep 2022 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 09:52 PM IST
सार

झूला गिरने के मामले में गठित कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने तथ्य जुटाए हैं। साथ ही कमेटी की बैठक तक हुई है। माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी।

विज्ञापन
Three arrested with Fair Organiser in Mohali Joyride Incident
Mohali Jhula Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के फेज-आठ स्थित दशहरा मैदान में 50 फुट की ऊंचाई से ड्रॉप टावर झूले के गिरने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार मेला आयोजक, गौरव कुमार झूले का मालिक व आरिफ ऑपरेटर के तौर पर हुई है। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। वहीं, इस मामले का मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने डीसी से 17 नवंबर तक मामले की रिपोर्ट तलब की है। दशहरा मैदान में झूले के गिरने की घटना के बाद पुलिस ने मेले के आयोजकों व इससे जुड़े अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद तीन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को शहर से ही काबू कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस की टीम घटनास्थल पर भी लेकर गई थी। आरोपियों ने पूछताछ में साफ किया है कि इस बार उनकी तरफ से मेले में विदेश की तर्ज पर झूला लगाया था। वह कंपनी से बिल्कुल नया झूला लेकर आए थे। झूले की पुली (गरारी) टूट गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ। आरोपियों ने बताया कि हादसे के बाद माहौल गरमा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग मारपीट की राह पर उतर आए थे। ऐसे में उन्होंने बचने के लिए वहां से भागना ही उचित समझा था। वे शहर से कहीं बाहर नहीं गए थे बल्कि इलाके में ही रुक गए थे। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल का कहना है कि अब मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में इस मामले के अन्य लोग भी जल्दी ही पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे। हमारी टीमें आरोपियों को काबू करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। 

याद रहे कि रविवार को फेज-आठ दशहरा मैदान में चल रहे मेले में ड्रॉप टावर झूला 50 फुट की ऊंचाई से महज तीन सेकंड में नीचे गिर गया था। हादसे में 30 लोग घायल हुए थे। इनमें से 16 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने की कोशिश
दशहरा मैदान में झूला गिरने की घटना के बाद सोमवार से ही मेले को समेटने में टीमें जुट गई थीं। इतना ही उस झूले को भी उतारने लगे पड़े थे जिसके गिरने से हादसा हुआ था। सूत्रों के अनुसार ऐसा कर साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की जा रही थी। जैसे ही यह बात डीसी अमित तलवार तक पहुंची थी तो उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि जब तक इस मामले में प्रशासन की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक जिस अवस्था में झूला है, वह उसी में रहेगा। 

जांच समिति आज फाइल करेगी रिपोर्ट
झूला गिरने के मामले में गठित कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को टीम ने तथ्य जुटाए हैं। साथ ही कमेटी की बैठक तक हुई है। माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी। इसमें जो लोग जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई तय है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान खुद काफी गंभीर हैं। उन्होंने डीसी व एसएसपी से घटना के बाबत सारी जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed