{"_id":"63724ed6c336d324986234f3","slug":"three-arrested-including-si-and-asi-taking-bribe-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: एक लाख की रिश्वत लेते एसआई, एएसआई और एक व्यक्ति काबू, विजिलेंस ने लिया एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: एक लाख की रिश्वत लेते एसआई, एएसआई और एक व्यक्ति काबू, विजिलेंस ने लिया एक्शन
Mon, 14 Nov 2022 07:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/चंडीगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/चंडीगढ़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:53 PM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की 120-बी के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना उड़न दस्ता-1 एसएएस नगर मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने थाना सदर नकोदर के थाना प्रभारी के पद पर तैनात रहे सब इंस्पेक्टर बिस्मान सिंह, सीआईए जालंधर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रेशम सिंह और एक व्यक्ति सुरजीत सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के गांव रामपुर थोड़ा निवासी हरजिंदर कुमार की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त सब इंस्पेक्टर बिस्मान सिंह, जब वह थाना सदर नकोदर में एसएचओ था, ने उनके भाई को होशियारपुर से वाहन के साथ अपने ट्रक में चूरापोस्त की बरामदगी दिखाकर एक झूठे मामले में गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि संबंधित एसएचओ बिस्मान सिंह को तत्कालीन एएसआई रेशम सिंह और एक व्यक्ति सुरजीत सिंह के माध्यम से श्रीनगर से अपने भाई और उसके ट्रक को छोड़ने के लिए किश्तों में एक लाख 10 हजार रुपये पहले ही मिल चुके थे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर बेशक पुलिस लाइन जालंधर में शिफ्ट हो गया है लेकिन वह अपने दो बिचौलियों के माध्यम से इस मामले में उसकी मदद करने के लिए उससे और पैसे की मांग कर रहा है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने इस शिकायत के तथ्यों और प्राप्त साक्ष्यों की जांच के बाद उक्त एसआई बिस्मान सिंह, एएसआई रेशम सिंह और व्यक्ति सुरजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की 120-बी के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना उड़न दस्ता-1 एसएएस नगर मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।