फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening Call on Whatsapp to Canada Based Punjabi Producer Sandeep Rehaan for 20 Lakh

शो करने कनाडा से आए पंजाबी प्रोड्यूसर को गैंगस्टर की व्हाट्सएप कॉल, मांगी 20 लाख की फिरौती

Tue, 19 Mar 2019 09:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Mar 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Threatening Call on Whatsapp to Canada Based Punjabi Producer Sandeep Rehaan for 20 Lakh
सांकेतिक तस्वीर
कनाडा से चंडीगढ़ शो करने आए पंजाब प्रोड्यूसर संदीप रिहान को गैंगस्टर ने व्हाट्सएप कॉल की और उससे 20 लाख की फिरौती मांग डाली। प्रोड्यूसर सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट होटल में ठहरे हुए हैं। वे सेक्टर-26 में शो करने के लिए आए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पता नहीं लगा सकी है कि गैंगस्टर ने किस जगह से कॉल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बुड्डा ने दी है। गैंगस्टर बुड्डा को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का साथी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदीप रिहान की कनाडा में म्यूजिकल कंपनी है। बीते दिनों वह पूरे ग्रुप के साथ कनाडा से चंडीगढ़ शो करने के लिए आए। संदीप रिहान समेत ग्रुप के सभी साथी सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरिएट में ठहरे हुए हैं। गत 16 मार्च को देर रात करीब दो बजे संदीप के व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन रिसीव करने पर युवक ने खुद को गैंगस्टर बताया और जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इससे वह घबरा गए और फोन काट दिया। दो घंटे बाद करीब 4 बजे दोबारा फोन आया। एक बार फिर फिरौती की मांग की गई।
विज्ञापन

पुलिस कॉल ट्रेस करने में जुटी

संदीप ने मामले की सूचना पुलिस को दी, तो अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करके आईपीसी की धारा 384 और 387 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी को ट्रेस करने के लिए क्राइम ब्रांच जुट गई है। हालांकि, व्हाट्सएप कॉल की वजह से पुलिस को लोकेशन पता नहीं चल पा रही है।

मोबाइल नंबर तक पहुंचने की कोशिश
घटना सामने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। अब नंबर को ट्रेस करके गैंगस्टर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि छानबीन चल रही है, लेकिन व्हाट्सएप कॉल के कारण लोकेशन ट्रेस करना बेहद मुश्किल है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
पिछले साल गैंगस्टर दिलप्रीत बावा ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा से फिरौती मांगी थी। जब उसने फिरौती के पैसे नहीं दिए तो उस पर गोलियां बरसा दी थीं। पुलिस जांच में सामने आया था कि परमीश ने दिलप्रीत तक फिरौती पहुंचा दी थी। 19 अप्रैल 2018 को बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा ने सेक्टर-11 के कुमार ब्रदर्स से एक करोड़ की फिरौती की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed