फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousands carried off by thieves in broad daylight from the house,

बंद घर से दिनदहाड़े चोरों ने उड़ाए हजारों, कार चुराने की प्रयास

Wed, 30 Nov 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Wed, 30 Nov 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Thousands carried off by thieves in broad daylight from the house,
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

अभी एक सप्ताह पहले रिलायंस पेट्रोल पंप की डकैती का सुराग नहीं मिला था कि बुधवार को दिन-दिहाड़े पुरानी फाजिल्का रोड स्थित श्याम विहार कालोनी में कार सवार कुछ अज्ञात लुटेरों ने एक बंद घर में घुसकर हजारों रुपये की नकदी और सामान उड़ा लिया। 

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई  है। घर के पास रहने वाले उनके पड़ोसी प्रमोद मित्तल ने बताया कि राकेश नागौरी परिवार के साथ बेटे वासु को दिल्ली छोडने गए हैं।
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे एक आई-20 कार में सवार होकर कुछ अज्ञात लोग नागौरी के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां से दो एलईडी और कमरों का कीमती सामान और कुछ नगदी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना का पता चलते पडोसियों ने इसकी सूचना नागौरी परिवार और थाना नंबर-1 की पुलिस को दे दी। एएसआई पवन कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में लगे कैमरों की मदद से कार का नंबर ट्रेस करके सिटी के मुख्य बाईपास चौकों पर नाकेबंदी करवा दी। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार जोधपुर की है। 

घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराने का प्रयास
स्थानीय नई आबादी गली नंबर 10 में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो कार के शीशे तोड़कर उसे चुराने का असफल प्रयास किया। इस बारे में जानकारी देते हुए यहां के निवासी सोनू पुत्र राज कुमार बब्बर ने बताया कि गत रात को उनकी गाडी घर के बाहर खड़ी थी। 

अज्ञात चोरों ने गाडी के शीशे तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया पर किसी कारणवश वह सफल नहीं हो सके। बुधवार सुबह घटना का पता न चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जांच पड़ताल में पता चला कि चोरों ने पहले गली में लगी स्ट्रीट लाइट्स को क्षतिग्रस्त किया और उसके बाद बोलेरो चुराने का प्रयास किया।  


सहम गए हैं इलाके के लोग
इस घटना के बाद से इलाके के लोग सहमे हैं। ध्यान रहे पिछले सप्ताह अबोहर-श्रीगंगानगर रोड़ गांव गुमजाल के पास लूटी फारच्यूनर और दो दिन बाद गांव आलमगढ़ के पास लूटे रिलांयस पेट्रोल पंप के लुटेरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed