{"_id":"5fede2a50be57025e541a401","slug":"third-accused-arrested-in-halwara-air-force-station-spying-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा एयरबेस की जासूसी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हलवारा एयरबेस की जासूसी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं
Thu, 31 Dec 2020 08:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की जासूसी मामले के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर बाद गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह भी चार जनवरी तक रिमांड पर हैं। रिमांड के दौरान इन आरोपियों से पुलिस के अलावा कई जांच एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थाना सुधार पुलिस ने 29 दिसंबर देर शाम एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने गांव टूसे निवासी सुखकरण सिंह उर्फ सुक्खा बाबा, रामपाल सिंह और हिमाचल के जिला सिरमौर निवासी साबिर अली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें रामपाल सिंह द्वारा हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
यह सारा खुलासा सुखकरण सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुआ था। पुलिस ने सुक्खा बाबा से पूछताछ के बाद रामपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। गुरुवार को उसे दबोच लिया गया। उसे चार जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि सुक्खा बाबा को 25 दिसंबर को थाना सुधार की पुलिस ने देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
गुरुवार को साबिर अली की गिरफ्तारी के बाद उसे भी उस मामले में नामजद कर लिया गया है। साबिर अली ने ही सुक्खा बाबा को पिस्तौल मुहैया करवाई थी। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। मामला काफी गंभीर है पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है।