{"_id":"63aa952199804c34015dd2fd","slug":"thieves-broke-the-locks-of-five-shops-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी में बेखौफ अपराधी, पांच दुकानों के ताले तोड़े, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari News: रेवाड़ी में बेखौफ अपराधी, पांच दुकानों के ताले तोड़े, व्यापारियों में रोष
Tue, 27 Dec 2022 12:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:20 PM IST
सार
एक साथ पांच दुकानों के ताले टूटने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, व्यापारियों में भी रोष फैल गया। अभी दुकानों में कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं हो पाया है लेकिन बेखौफ चोरों ने एक साथ इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर रात के समय शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Rewari News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रेवाड़ी में सोमवार रात चोरों ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ एक गाड़ी के गैराज समेत पांच दुकानों के ताले तोड़ डाले। वारदात शहर के सबसे व्यस्तम नाईवाली चौक ओर बाईपास स्थित कर्नल राव रामसिंह चौक पर हुई। सुबह दुकानदारों ने दुकानों के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शहर के नाईवाली चौक पर काफी सारी दुकानें खुली हैं। सोमवार की रात व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर घर लौट गए थे। सुबह दो मोबाइल, दो मेडिकल स्टोर और एक ब्यूटी पार्लर की दुकान का ताला टूटा मिला। चौकीदार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
एक साथ पांच दुकानों के ताले टूटने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, व्यापारियों में भी रोष फैल गया। अभी दुकानों में कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं हो पाया है लेकिन बेखौफ चोरों ने एक साथ इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर रात के समय शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
व्यापारी दीपक यादव, महेश कुमार व वरुण कुमार ने कहा कि एक साथ इतनी सारी दुकानों के ताले टूटना पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल है, क्योंकि यहां कोई गश्त नहीं होती। व्यापारियों ने कहा कि यहां से कुछ दूरी पर पुलिस चौकी भी है। बावजूद इसके चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
चोरी की इतनी बड़ी वारदात कुछ दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।