{"_id":"585d06444f1c1b3e4de3a26d","slug":"thievery-of-35-lakh-in-canara-bank-branch-at-charkhi-dadri-of-haryana-new-and-old-currency-robbed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बैंक में 35 लाख रुपये की डकैती, पुराने नोटों को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिवानी: बैंक में 35 लाख रुपये की डकैती, पुराने नोटों को भी नहीं छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 35 लाख
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां चोरों ने केनरा बैंक की शाखा में सेंध मार दी और नई व पुरानी करेंसी के 35 लाख रुपये चुरा ले गए। वारदात भिवानी के चरखी दादरी में अंजाम दी गई।
चोर बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और करेंसी पर हाथ साफ कर गए। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस व प्रशासानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
वहीं, सदर थाना पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटना स्थल पर भी जांच कर रही है। बैंक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन महीने पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 35 लाख
जानकारी के मुताबिक, जिले के बिरही कलां गांव में केनरा बैंक की शाखा है। सुबह लोगों ने बैंक के भवन की दीवार टूटी देखी तो सनसनी फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद बैंक के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। जांच करने पर पता चला कि चोर बैंक से करीब 35 लाख रुपये ले गए हैं। इनमें 25 लाख रुपये की पुरानी और 10 लाख रुपये की नई करेंसी है। चारों ने घुसते ही बैंक में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए थे।
इस कारण वारदात की रिकार्डिंग सीसीटीवी में दर्ज नहीं हो पायी। बैंक की शाखा में इस तरह चोरी करने का प्रयास तीन माह पहले भी हुआ था। इसके बावजूद बैंक की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए।