{"_id":"6afb67106a2e6947dc014a81","slug":"fir-lodged-for-misleadingly-circulating-a-video-of-mp-kangana-ranaut-dehradun-news-c-5-1-drn1080-1114115-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सांसद कंगना रनौत के वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल करने पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सांसद कंगना रनौत के वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल करने पर प्राथमिकी
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने सांसद कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को कथित रूप से भ्रामक और झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि वीडियो के साथ गलत कैप्शन, पोस्ट, रील और टिप्पणियां जोड़कर यह दावा किया जा रहा था कि कंगना रनौत ने 29 अक्तूबर को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था।
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया है। नेहा शर्मा ने शिकायत दी कि सांसद कंगना रनौत का राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना का पुराना वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग आईडी से प्रसारित किया जा रहा है। आरोप है कि वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर करवाचौथ पर प्रधानमंत्री के लिए व्रत रखने की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।
शिकायत में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट से सांसद की गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के साथ ही महिलाओं के प्रति अपमानजनक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही धार्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत की जा रही हैं। एसओ ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट को आईटी सेल की मदद से जांच के दायरे में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।