फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   They print 2000 new note in printer, arrested with fake currency and heroin

प्रिंटर से छापते थे 2000 का नया नोट, जाली करेंसी और हेरोइन समेत दबोचे

Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
They print 2000 new note in printer, arrested with fake currency and heroin
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

42 लाख की जाली करेंसी का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि सीआईए स्टाफ को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ ने बीस ग्राम हेरोइन व तीन लाख, चार हजार रुपये की जाली करेंसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों से बरामद जाली नोट 2000 के थे। आरोपी की इटियोज कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार निवासी एसबीपी कॉम्प्लेक्स मोहाली, राजकुमार निवासी गांव फराला थाना होशियारपुर व सदीक निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तार करने की पुष्टि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लाकर बेचता था हेरोइन

They print 2000 new note in printer, arrested with fake currency and heroin
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, सीआईए की टीम ने इंस्पेक्टर अतुल सोनी की अगुवाई में नयागांव में नाडा पुल पर पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंडीगढ़ से नयागांव की तरफ आ रहे हैं। 

वह अपने ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई देने आ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में नयागांव थाने में केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली से हेरोइन लाकर बेचता था
गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार सीएसबीपी कॉम्प्लेक्स फेज-10 मोहाली का रहने वाला है। साथ ही वह टैक्सी चलाता है। वह दिल्ली साइड से अपने साथियों सहित सस्ते रेट पर हेरोइन लाकर मोहाली, चंडीगढ़ व आसपास के ग्राहकों को बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed