फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft incident in house at Chandigarh Sector 40

Chandigarh: तड़के घर में घुसा चोर, तसल्ली से एक-एक सामान को देखा, फिर पर्स से पैसे और घड़ी ले उड़ा

Mon, 20 Feb 2023 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:44 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को साफ देखा जा सकता है। उसने हुड पहनी हुई है और उसकी दाढ़ी भी है। वह करीब 10 मिनट तक घर में रहा और पूरे घर की रेकी की। इसके बाद वह पांच हजार रुपये और बेटे की एक घड़ी लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Theft incident in house at Chandigarh Sector 40
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-40सी स्थित एक घर में 17 फरवरी की सुबह करीब पौने पांच बजे एक चोर घुसा और काफी देर तक घर में एक-एक सामान को देखा। उसके बाद पर्स में रखे पांच हजार रुपये और घड़ी चोरी कर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-40सी के मकान नंबर 2668 में रहने वाले अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि 17 फरवरी की सुबह जब उन्होंने अपना पर्स देखा तो पर्स खाली था और उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि सुबह 4:39 के करीब एक व्यक्ति घर में आया और उसने घर में एक-एक सामान को देखा और इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को साफ देखा जा सकता है। उसने हुड पहनी हुई है और उसकी दाढ़ी भी है। वह करीब 10 मिनट तक घर में रहा और पूरे घर की रेकी की। इसके बाद वह पांच हजार रुपये और बेटे की एक घड़ी लेकर फरार हो गया। बताया कि चोर किचन की तरफ से घर में दाखिल हुआ। पीड़ित ने चोरी की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी है। बाद में ईमेल के जरिए भी शिकायत और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है और आरोपी को चोर को जल्द पकड़ने की मांग की है। हालांकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।

लोग महसूस कर रहे हैं असुरक्षित
अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना को बहुत ही हल्का मान रही है जबकि यह मामला चोरी से ज्यादा सेक्टर के लोगों की सुरक्षा का है। उन्होंने कहा कि जब से उनके घर में चोरी हुई है, उनके परिवार के सदस्य असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बताया कि उनकी मां बुजुर्ग है और घर में छोटे बच्चे हैं। अगर ऐसे ही कोई भी घर में घुस जाएगा और पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, सेक्टर में रहने वाले अन्य लोगों के मन में भी असुरक्षा का भाव पैदा होगा। इसलिए पुलिस जल्द इस चोर को गिरफ्तार करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed