{"_id":"68ad8edbb77911a6fb00d741","slug":"theft-in-house-of-a-high-court-lawyer-in-manimajra-chandigarh-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में चोरी की वारदात: हाईकोर्ट के वकील के घर चोरों ने बोला धावा, सुबह उठा परिवार तो कुछ ऐसा था नजारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में चोरी की वारदात: हाईकोर्ट के वकील के घर चोरों ने बोला धावा, सुबह उठा परिवार तो कुछ ऐसा था नजारा
Tue, 26 Aug 2025 04:09 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 04:09 PM IST
सार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में चोरों ने रात के अंधेरे में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील के घर धावा बोल दिया। परिवार के लोग जब अगली सुबह उठे तो नजारा देख हैरान रह गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। विकास नगर मौली जागरां के मकान नंबर 2378 में चोरों ने सोमवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने घर 10 तोला सोने के आभूषण और 700 ग्राम चांदी और 70 हजार रुपये चोरी किए हैं।
विज्ञापन
घर पर दो भाई अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। बड़ा भाई सुमित और छोटा मधुकांत घर के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर कोई नहीं रहता। दोनों भाइयों के माता-पिता डेढ़ साल से पंजाब के कपूरथला में रह रहे हैं। सुमित पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में वकील हैं। दूसरा भाई मधुकांत प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
सुमित ने बताया जब वह मंगलवार सुबह ग्राउंड फ्लोर पर पानी की मोटर चालू करने आए तो देखा की अलमारी टूटी पड़ी है और कमरे के पीछे वाले दरवाजे की जाली भी कटी हुई है। चोर पीछे वाले दरवाजे की जाली तोड़ कर अंदर घुसे थे। सुमित ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौली जागरां थाना पुलिस के थाना प्रभारी हरिओम शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन