फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in high court staff

हाईकोर्ट के सुपरिंटेंडेंट के घर से लाखों की चोरी

Fri, 20 Feb 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 20 Feb 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
theft in high court staff

फेज-4 में हाईकोर्ट के सुपरिंटेंडेंट के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से पैंतीस तोले सोने के गहने, कुछ डायमंड व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एक लैपटॉप व एक एलईडी ले गए।

विज्ञापन


बुधवार को शाम जैसे ही घरवाले पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह की अगुवाई में थाना फेज-1 के एसएचओ सहित कई अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। आलम विजय सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


चोरों ने मकान नंबर-219 को निशाना बनाया। घर के मालिक अरुण ठाकुर और उनकी पत्नी पूजा ठाकुर ने बताया कि वे परिवार सहित सोमवार को दोपहर सहारनपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार शाम लगभग सात बजे जब वह घर पहुंचे तो पाया कि उन्होंने जिस दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अंदर से बंद था। ऐसे में उन्हें लगा कि शायद कोई अंदर है। जब उन्होंने साइड वाले दरवाजे के बाहर रखा हुआ बेड हटाया तो दरवाजा एकदम खुल गया। जैसे ही वह अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। सभी दरवाजों की कुंडियां टूटी हुई थी। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारियां खुली थी। वहीं, गहनों के डिब्बे भी खुले पडे़ थे। उन्होंने सामान की चेकिंग की तो काफी सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। परिवार के रिश्तेदारों का कहना है कि उनकी सारी कमाई चोर ले गए। लेकिन पुलिस वाले मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

किसी भेदी का लग रहा है काम
घरवालों के मुताबिक जिस हिसाब से चोरी हुई है। लगता है कि चोर पहले उनके घर की रेकी करके गए हैं। इसके अलावा जिस तरह उनके घर के अंदर से पेचकस व अन्य सामान निकाला गया। आशंका है कि उस बारे में चोर को पता होगा।

सबेरे गल करांगे, चीजा नाल हथ ना लायो
घरवालों के मुताबिक जब बुधवार रात पुलिस वाले आए थे। तो उन्होंने कहा कि सबेरे आके गल्ल करांगे, किसी चीजा नाल हथ ना लायो। उन्होंने बताया कि जिसके घर में इतनी बड़ी चोरी हो गई हो। वे ऐसे में अपनी चीजें कैसे छोड़ सकता है।

ये सामान हुआ चोरी
चार बड़े सेट, दो किट्टी सेट, पांच रिंग लेडीज, तीन कड़े, दो जेंट्स रिंग, छह बैंगल, तीन चेन्स, 7 टॉप्स, दो पॉयल, एक तगड़ी, चांदी का कड़ा, डीजीकैम डीएलआर, एलईडी 32 इंच, लैपटॉप-एचपी-15 इंच, जैंट्स वॉच शामिल है।

सब्बल या पेचकस से तोड़े कुंडे
चोरों घर में अलमारियों व दरवाजों को तोड़ने के लिए सब्बल या पेचकस का प्रयोग किया है। इसके बाद उन्होंने तसल्ली से सारा सामान निकाला। मेन दो ही कमरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा चोर रसोई में भी घुसे थे।


भगवान को भी नहीं बक्शा
चोरों ने घर में जो भी चीज सोने की लगी वे उस पर वह हाथ साफ करते चले गए। उन्होंने अलमारी में बने मंदिर से रखी लड्डू गोपाल की मूति भी नहीं छोड़ी। उन्हें लगा कि शायद यह भी सोने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed